सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज थाना अंतर्गत आने वाले कर मोदी बीड के भंवरगढ़ के जंगल में एक युवक का पेड़ पर लटका हुआ शव मिला।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार लगभग 2:00 बजे वन विभाग में काम करने वाले चौकीदार ने भंवरगढ़ के जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ शव देखा उसने इसकी जानकारी अपने विभाग के अधिकारी एवं गैरतगंज पुलिस को दी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर युवक का शव उतरवाया युवक की पहचान दिग्विजय अहिरवार आयु लगभग 21 वर्ष निवासी पवनेश्वर रायसेन की हुई दिग्विजय का ननिहाल गेलपुर गांव में है पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर इसके शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां इसका पीएम के बाद शव परिजनों को सोपा पुलिस जांच कर रही है की फांसी का कारण क्या रहा।