Let’s travel together.

5 सूत्रीय मांगों को लेकर  डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0 75

 

रायसेन।भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश से प्राप्त निर्देशानुसार जिला कलेक्टर कार्यालय रायसेन में उपस्थित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा एवं श्री मती प्रीति शर्मा जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के नेतृत्व में तथा जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ अरविंद सिंह ठाकुर के सहयोग से स्थानीय समस्याओं को लेकर श्रीमती अल्का सिंह डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओं को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित वेतन न मिलने की समस्याएं उनको प्राप्त होने वाले नेट बैलेंस को नियमित रूप से प्राप्त न होना। साथ ही महिलाओं की समस्याएं जैसे बस स्टैंड एवं बसों में उनके लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। कस्बों एवं शहरों में संचालित कोचिंग सेंटरों के आसपास असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई की जाए और अन्य छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे किशोर सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ संभाग अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मुरारी लाल सोनी भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक नेता हिमकर उपाध्याय जिला सचिव मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ हरिप्रसाद जी सोनी जगदीश शाक्य जी एवं काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं तथा सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811