Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के सभी मोर्चों अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्व पूर्ण बैठक आयोजित 

0 28

संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को संचालित करने में सक्रियता के साथ काम करें मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रभारी-राकेश शर्मा 

सी एल रायसेन

भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की विशेष मौजूदगी में आयोजित की गई, इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रम एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया,इसके अलावा बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा जिला,मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने जैसे अति आवश्यक विषयों के बारे में विचार विमर्श किया गया।

आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी के सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं मोर्चों के जिला प्रभारी संगठन के कार्यक्रमों तथा सौंपे गए दायित्व की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निभाए तथा समय समय पर दी जाने वाली जिम्मेदारी का निर्वहन करें,श्री शर्मा ने सभी पदाधिकारीयो को नवीन दायित्व के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। आयोजित की गई बैठक में अनुसूचित जन जाति मोर्चा के अध्यक्ष सरदार सिंह वरकरे, प्रभारी राकेश तोमर,युवा मोर्चा के प्रभारी एवं महामंत्री दीपेंद्र पाल, महिला मोर्चा की प्रभारी पूजा मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी राजेश पंथी, अध्यक्ष हरिसिंह चौधरी, किसान मोर्चा प्रभारी केशव पटेल, अध्यक्ष कमलेश राज्यपाल,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी सलीम काजी, अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी,वर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र नागर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811