रिमझिम बारिश में मोजमस्ती करने पहुंच रहे कई लोग
सी एल गौर रायसेन
इन दिनों क्षेत्र में मानसून सक्रिय होते ही झमाझम बारिश शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में कल कल करते झरने तेजी के साथ चल पड़े हैं इस मनोरम दृश्य को देखने एवं वारिश के सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए कई लोग झरनों के पास पहुंचने लगे है।
बतादे कि इस बार वारिश लेट होने से लोग चिंतित हो रहे थे परंतु इंद्रदेव ने खुश होकर अब बारिश करना शुरू कर दिया जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में झरने एकदम। चलना शुरू हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार महादेव पानी, सीतातलाई पहाड़ी, रतनपुर घाटी, पेंनगवां पहाड़ी क्षेत्र, परसौरा की पहाड़ियों, डग डगा की पहाड़ी सहित अनेक पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में इस समय बारिश के मौसम में झरनों का आनंद लेने लोगों में भारी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। खासकर युवा वर्ग के लोग ज्यादातर पहुंच रहे हैं।कई नदियों की टूटी धार भी अब बारिश होते ही चल पड़ी है हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी परंतु नदियाँ जिंदा जरूर हो गई है जिससे किसानों को भी धान फसल की रुपाई करने में आसानी हुई है,कुल मिलाकर वर्तमान में बारिश लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। रिमझिम बारिश से वाटर लेवल भी बढ़ रहा है जो कि बहुत जरूरी है कहा भी जाता है कि जल है तो कल है।