सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
आंधी तूफान को आए करीब सप्ताहभर बीतने को है बाबजूद इसके धरसीवां सिलतरा क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है..गुरुवार को भी औद्योगिक क्षेत्र से लगे सांकरा सहित कई गांव में सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप्प है.
दिन दिनभर बिजली की अघोषित कटौती से जहां भीषण गर्मी उमस से लोगों का जीना मुहाल है तो वहीं गांवों में पानी टंकी नहीं भर पाने से पेयजल आपूर्ति पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है..पल पल में बिजली का आना जाना बोल्टेज कम ज्यादा होना घंटों कटौती होने ग्रामीणों के कुलर आंखे फ्रिज आदि भी इससे खराब हो रहे है,