समय पर एंबुलेंस ना पहुंचने से जैतपुर मे हुई प्रसूता की मौत को बतलाया चिंताजनक
मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपु्र
शहडोल जिला अन्तर्गत जैतपुर मे समय पर एंबुलेंस ना पहुंचने पर प्रसूता की मौत की घटना को सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह अत्यंत चिंताजनक बतलाते हुए कलेक्टर डा केदार सिंह से बात करके नाराजगी जताई है।
सांसद हिमाद्री सिंह ने जैतपुर में प्रसूता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है ।उन्होंने समय पर उपचार उपलब्ध करवाने और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर डा सिंह से बात करते हुए कहा कि यह हम सबके लिये शर्मनाक है कि समय पर एंबुलेंस ना पहुंचने से प्रसूता की दुखद मौत हो गयी।
उन्होंने कलेक्टर से कहा कि एंबुलेंस नहीं है तो हमे बतलाईये ,हम उसकी व्यवस्था करेंगे।
सांसद ने जिला सहित सभी अस्पतालों को आवश्यकता अनुसार एम्बुलेंस के प्रस्ताव भी मांगे है ताकि सभी जगह एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जा सके।