Let’s travel together.

रहवासी मकान में लगी आग, गृहस्थी स्वाहा, घटना देखकर हार्ट अटैक से एक की मौत

0 129

– पटी मानक चौक गांव में बुधवार को दिन में हुआ हादसा

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के पटी मानक चौक गांव में बुधवार की दोपहर आगजनी की घटना हो गई। एक रहवासी मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग ने मकान में रह रहे तीन परिवारों की पूरी गृहस्थी को स्वाहा कर दिया। वहीं घटना के समय खेत पर काम कर रहे दूसरे गांव लवाझिर के एक किसान युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे पटी मानक चौक गांव में रहने वाले लालसिंह अहिरवार, पन्नालाल अहिरवार एवं तेजराम अहिरवार के संयुक्त मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की घटना के समय तीनों परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे तथा घटना होने के काफी समय बाद उनको सूचना मिली तथा तब वे मौके पर पहुंचे। घटना में इस कारण परिवारों के किसी व्यक्ति की कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना के समय पास में ही खेत पर काम कर रहे लवाझिर गांव के किसान युवक विजय पिता सुन्नीलाल अहिरवार 18 वर्ष की घटना देखकर हार्ट अटैक से मौत हो गई। पता चला है कि उक्त युवक आग लगते ही तत्काल मौके पर गया था जहां उसे अटैक आ गया। घटना में आग की लपटें दिखाई देने के बाद स्थानीय रहवासी एवं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में घर में रखा लगभग 2 लाख रुपए कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घटना की जांच पड़ताल के लिए मौके पर तत्काल प्रशासन का दल पहुंच गया। नायब तहसीलदार विशाखा चौहान एवं पटवारी शशांक श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर परिवारों को ढांढस बंधाया तथा नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811