Let’s travel together.

कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

0 43

 आष्टा तहसील के 90% कोटवारों की भूमि पर दबंगो का कब्जा

आष्टा सीहोर ।मध्य प्रदेश कोटवार संघ के बैनर तले तहसील आष्टा के कोटवारों ने अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को लेकर *तहसीलदार के माध्यम से शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

कोटवारों ने मांग की कि उन्हें ₹38,000 मासिक मानदेय, शासकीय कर्मचारी का दर्जा, नियमितीकरण, नियमित भर्ती प्रक्रिया, पटवारी भर्ती की तर्ज पर भर्ती नियम, CUG सिम की सुविधा, आकस्मिक मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति तथा शासकीय कर्मचारियों के समान सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं।

कोटवारों का कहना है कि वे गांवों में राजस्व, कानून-व्यवस्था और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन आज भी उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कोटवार उपस्थित रहे और शासन से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल     |     पूरे विंध्य को आयुषी पर गर्व : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 48वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     संवाद से समाधान के अंतर्गत महिला नागरिकों को किया गया जागरूक     |     साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न     |     जहरीली शराब की घटना के बाद रायसेन में आबकारी विभाग अलर्ट     |     जिला अभिभाषक संघ का चुनाव 7 को , चार पदों के लिए होगा मतदान      |     रमासिया की टीम ने मटकी फोड़ जीता 35 हजार का नगद इनाम     |     जहरीली शराब से मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आबकारी अधिकारी निलंबित     |     इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811