Let’s travel together.

हाईवे-18 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने 5 गायों को कुचला, चालक फरार

0 38

प्रशासन सख्त, आवारा पशु हटाने के लिए बनेगी समिति

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 स्थित फैक्ट्री चौराहा, दीवानगंज पर  एक दर्दनाक हादसा हो गया। विदिशा से भोपाल की ओर तेज रफ्तार से जा रहे एक कंटेनर ने चौराहे पर बैठी पांच गायों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में पांचों गायों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी से पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र सिंह, संदीप सिंह रघुवंशी और परितोष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सलामतपुर थाना को सूचना देकर कंटेनर की घेराबंदी कराई। बैरिकेडिंग के दौरान चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर क्रमांक एमपी 40 जेडजी 7077 जब्त कर सलामतपुर थाने में खड़ा करा दिया है तथा चालक की तलाश जारी है।

ग्रामीण हेमंत साहू, निखिल साहू, इसराइल खान, अमित ठाकुर सहित अन्य लोगों ने मृत गायों के शव सड़क से हटाकर हलाली डैम पहुंचाए। सोमवार सुबह सांची अस्पताल से पहुंचे अमित दुबे ने सभी गायों का पोस्टमार्टम किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष शर्मा, नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, सलामतपुर थाना प्रभारी श्याम राज सिंह, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश साहू सहित अन्य अधिकारियों ने दीवानगंज चौकी में बैठक कर हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या पर चर्चा की।

बैठक में मुकेश साहू ने बताया कि गीदगढ़ गौशाला तीन वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं होने से वहां पशुओं को नहीं रखा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने तत्काल बिजली विभाग और पीएचई विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। वही सेमरा गौशाला, कचनारिया गौशाला, भारतीपुर गौशाला, के विषय पर भी चर्चा की गई।

एसडीएम मनीष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कोटवार, सहायक सचिव और पटवारी को हाईवे से आवारा पशुओं को हटाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा एक समिति गठित की जाएगी तथा एक विशेष वाहन की व्यवस्था की जाएगी, जो सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाएगा। रायसेन से भी सप्ताह में दो बार एक वाहन हाईवे-18 पर गश्त करेगा, ताकि आवारा पशुओं को समय पर हटाया जा सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

एसडीएम ने कहा कि ग्रामीणों को भी समझाइश दी जाएगी कि वे अपने पशुओं को आवारा न छोड़ें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सलामतपुर थाना प्रभारी श्याम राज सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

 

इनका कहना है

कोटवार, सहायक सचिव और पटवारी को आवारा पशुओं को सड़क से हटाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। गीदगढ़ गौशाला में बिजली और पानी की व्यवस्था भी जल्द पूरी कराई जाएगी। एक वाहन की व्यवस्था कर पशुओं को गौशाला पहुंचाया जाएगा, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

मनीष शर्मा, एसडीएम रायसेन

“कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811