Let’s travel together.

पुरानी पुलिस चौकी के सामने जानलेवा गड्ढे में दो महीने में 12 बाइक सवार घायल

0 47

ग्रामीणों ने गड्ढे के आसपास रखे पत्थर ताकि कोई वाहन चालक न हो घायल

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल–विदिशा हाईवे-18 पर दीवानगंज पुरानी पुलिस चौकी के सामने बना गहरा और जानलेवा गड्ढा लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। पिछले दो महीनों में इसी एक गड्ढे के कारण करीब 12 मोटरसाइकिल चालक घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर टोल टैक्स की वसूली लगातार की जा रही है, लेकिन सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। टोल प्लाजा से लेकर चोपड़ा क्षेत्र तक सड़क पर हजारों छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे हर दिन वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। सबसे अधिक खतरा दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने बने इस गहरे गड्ढे से है, जहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

बार-बार हो रही दुर्घटनाओं और विभागीय लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए गड्ढे के आसपास बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं, ताकि दूर से आने वाले वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा हो सके और वे गड्ढे में गिरने से बच सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह व्यवस्था नहीं की जाती तो हादसों की संख्या और अधिक हो सकती थी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और सड़क निर्माण एजेंसी को इस जानलेवा गड्ढे की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक जिम्मेदार विभाग शायद नहीं जागेगा।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसी से मांग की है कि हाईवे-18 पर बने सभी खतरनाक गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, विशेष रूप से पुरानी चौकी के सामने बने इस जानलेवा गड्ढे को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान न जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जैन तीर्थ नैनागिरि में हुई चोरियों को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस महानिरीक्षक को सौपा ज्ञापन     |     शिवपुरी में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन, 55 युवाओं का चयन       |     लाखों की लागत से निर्माणाधीन लैब भवन चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट     |     सिलवानी की लालघाटी में गोंड समाज भवन निर्माण हेतु सांसद निधि से ₹5 लाख स्वीकृत     |     अतिथि विद्वानों के अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बड़ी घोषणा:हरियाणा पालिसी को हरी झंडी     |     पहले पत्थर से भाभी की निर्मम हत्या फिर देवर ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान     |     देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन     |     मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन     |     नशाखोरी एवं जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग     |     नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना घेराव, जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811