– शिवपुरी के विष्णु मंदिर के पास अश्लील इशारे कर रहे थे आरोपी
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से छिड़कन के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपों का पुलिस ने जुलूस निकाल दिया।
इस मामले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट की गई थी। बचाने आई दूसरी युवती को भी पीटा गया। फिजिकल थाना पुलिस ने इस मामले में एक मनचले को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक युवती 25 अक्टूबर को अपने भाई के दोस्त के साथ स्कूटी से पुरानी शिवपुरी जा रही थी। विष्णु मंदिर के पास कार सवार मनचलों ने पीछा किया। अश्लील इशारे किए। कमेंट किए। युवती ने विरोध किया। मनचलों ने उसे पीटा। बीच-बचाव करने आई दूसरी युवती से धक्का-मुक्की की गई। राहगीरों ने हस्तक्षेप किया। एक मनचला पकड़ लिया गया। तीन मौके से भाग निकले।
पुलिस ने चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया है। हमलावर मनचले बृजेन्द्र उर्फ जंडेल सिंह गुर्जर उम्र 30 साल को फिजिकल थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी का जुलूस निकाला गया। कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।