Let’s travel together.

सिलवानी में केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

0 191

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी में पूर्व में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं अभी प्रारंभ नहीं हुई है केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने स्वीकृत रेशम केन्द्र की 10 एकड़ जमीन को उनके मापदण्ड अनुसार नहीं पाया है।अब उनके मापदण्ड अनुसार उक्त प्रस्ताव अनुसार स्वीकृत कराने की गुहार ज्ञापन के माध्यम लगाई गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नवीन भवन निर्माण के लिए कृषि उपज मण्डी की 8.75 एकड़ भूमि जो सिलवानी रानीपुरा पक्के मार्ग पर स्थित है। शासकीय कृषि भूमि की 5 एकड़ जमीन छात्र छात्राओं की शिक्षा एवं उनके हित में सेकेन्द्रीय विद्यालय को हस्तांतरित कराये। कक्षाएं प्रारंभ कराने हेतू अस्थाई भवन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी के अतिरिक्त 5+2 =7 कक्ष एवं बालक प्राथमिक शाला के रिक्त 16 का उपलब्ध किए जा सकते हैं संगठन की सहमति मिलने पर आप शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाई जाए। सिलवानी में पोस्ट आफिस एवं 26 ग्राम पोस्ट आफिस के कर्मचारी एंव परिवार दूरसंचार सेवा में बी.एस.एन.एल., एयरटेल, आईडिया, जियो, वोडाफोन आदि के कर्मचारी एवं परिवार राष्ट्रियकृत बैंक एस०बी०आई० सिलवानी शाखा सियरमऊ एवं शाखा सिमरिया, सियरमऊ सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया पंजाब नेशनल बैंक आदि के कर्मचारी एवं उनके परिवार। भूतपूर्व सैनिक एवं वर्तमान में तीनों सेनाओं में कार्यरत कर्मचारी एवं परिवार,वर्तमान में सेना में भर्ती तथा अग्नि सैनिक भर्ती के कर्मचारी एवं परिवार रेल विभाग के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी एवं परिवार उपरोक्त अनुसार केन्द्रीय विद्यालय संगठन का मापदण्ड पूरा होता है। कलेक्टर रायसेन के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव श्रीमान उपायुक्त महोदय केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल को भिजवाकर सिलवानी में केन्द्रीय विद्यालय प्रारंभ कराने की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811