Let’s travel together.

विद्यार्थियों ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ

0 38

बड़वानी । प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ वीणा सत्य के निर्देशन में ऊर्जा संसाधन समिति द्वारा अक्षय ऊर्जा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है ।

इसी क्रम में आज महाविद्यालय के मुख्य प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण शपथ आयोजित की गई । शपथ में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापको डॉ सपना सोनी, डा आशा साखी तथा भौतिकी विभागाध्यक्ष डा आर एस खरत द्वारा विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलवाई गई, कि विद्यार्थी ऊर्जा संसाधनों का अनावश्यक उपयोग तथा दुरूपयोग नहीं करेंगे; तथा जहां तक संभव हो अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करेंगे।

इस अवसर पर डा सपना सोनी ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ खरत ने कहा अक्षय ऊर्जा दिवस भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार मनाया जाता है इसका उद्देश्य विद्यार्थियों तथा जनसाधारण में अक्षय ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागृति फैलाना तथा ऊर्जा स्रोतों का संरक्षण करना शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ श्याम नाईक ने किया । शपथ में डॉ रविंद्र बरडे, डॉ वीरेंद्र मुजाल्दे, डॉ विक्रम चौहान, डा कानू बडोले, डॉ कंचन कनौजे डॉ इंदिरा परमार प्रो नदीम शेख तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811