Let’s travel together.

बेतवा पुल पर कार-कंटेनर की भिड़ंत,भाई बहन घायल

0 377

भोपाल से गंजबासौदा जा रहे थे भाई बहन

कार में फंसे युवक को हाइड्रा की मदद से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया

राहुल राजोरिया रायसेन

पास बेतवा पुल पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। रायसेन-भोपाल मार्ग पर नीमखेड़ा बेतवा पुल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भाई-बहन घायल हुए हैं, जबकि कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस की तत्परता से कार में फंसे युवक को हाइड्रा की मदद से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि भोपाल से गंजबासौदा लौट रहे भाई-बहन की कार जैसे ही नीमखेड़ा बेतवा पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अंदर फंस गया

हादसे की सूचना मिलते ही सैंडोरा चौकी प्रभारी शैलेंद्र दायमा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।शैलेंद्र दायमा, चौकी प्रभारी सेडोरा ने बताया कि पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे चालक अमन मीणा को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायसेन भेजा गया।

हादसे के बाद रायसेन-भोपाल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल रायसेन में उपचार जारी है। हादसा किस वजह से हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।रायसेन के पास बेतवा पुल पर हुए इस हादसे में पुलिस की तत्परता से घायल कार चालक को समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811