रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के 21 स्थित पहाड़ी से एक गाय नीचे गिर गई जिसे गंभीर चोट आई जानकारी लगते ही बजरंग दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में गाय को देखने पहुंचे वही मंडीदीप नगर पालिका के वाहन को बुलाकर गौ माता को गौशाला में छोड़ा।
आपको बता दें कि वार्ड नंबर 21 में अवैध रूप से पहाड़ को खोदकर बहुत ही गहरा कर दिया गया है पहले भी कई बार यह दुर्घटना सामने आ चुकी है गौमाता हरा चारा चढ़ते चढ़ते पहाड़ से नीचे गिर जाती है जिससे कईगाय की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है पर इस और मंडीदीप नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं देते जिससे समय-समय पर दुर्घटनाएं होती रहती है