Let’s travel together.

पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, सिर्फ मध्यप्रदेश के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम

0 144

भोपाल।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच राजस्व सचिव तरूण बजाज में यह कहा है कि पेट्रोल-डीजल को अभी जीएसटी के दायरे में लाने में थोड़ा समय लगेगा। उनके मुताबिक पेट्रोल और डीजल केंद्र और राज्य दोनों के केन्द्रीय और राज्य के राजस्व का मुख्य जरिया है, यदि पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में आता है तो केंद्र और राज्य दोनों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसलिए पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने में थोड़ा समय लग सकता है। यह बयान सोमवार को आयोजित हुए औद्योगिक संगठन एसोचैम के कार्यक्रम में राजस्व सचिव बजाज ने यह बात कही है।
वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी आज इजाफा देखा गया है। 24 घंटों में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आई है, जहां ब्रेंट क्रूड के दामों में $3 की वृद्धि हुई है और कच्चे तेल की कीमत 111 से बढ़कर 114 हो चुकी है। हालांकि अब भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया है। मध्यप्रदेश में भी आज ईंधन के दाम स्थिर है और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
कुछ ऐसे भी शहर है जहां हल्की वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में अनुपुर, बड़वानी, बेतूल, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, नीमच, पन्ना, रायसेन, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, शाजापुर, सीधी, शिवपुरी, सिंगरौली और टीकमगढ़ शामिल है। आज अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल सबसे महंगा रहा, यहां पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई। बड़वानी, बालाघाट, बेतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, खंडवा, खरगोन, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई।
अगरमालवा, छतरपुर, दतिया, गुना, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल एक लीटर पेट्रोल 108 रुपये के आसपास में बिक रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811