Let’s travel together.

राहुल गांधी को लेकर फेक न्यूज चलाने वाले ज़ी न्यूज़ के पत्रकार की बढ़ी मुश्किल !

0 185

दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वीडियो पर गलत खबर चलाने को लेकर पत्रकार रोहित रंजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोहित रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार करने यूपी के गाजियाबाद पहुंची।

रोहित रंजन ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ पुलिस बिना यूपी पुलिस को जानकारी दिए उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है।

आपको बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए थे, जहां उनके एक बयान को गलत तरीके से चलाने के मामले में रोहित रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

दरअसल, पिछले दिनों वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दफ्तर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद जब राहुल गांधी वायनाड के दौरे पर गए तो उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। राहुल ने कहा कि जिन लोगों ने उनके दफ्तर में तोड़फोड़ की, वो बच्चे हैं और उन्हें माफ कर देना चाहिए। राहुल गांधी के इस बयान को पत्रकार रोहित रंजन ने उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से जोड़कर अपने न्यूज चैनल पर चलाया था।

इसी मामले को छत्तीसगढ़ में रोहित रंजन के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद आज पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। वहीं, रोहित रंजन के ट्वीट पर गाजियाबाद पुलिस ने जवाब देते हुए कहा, ‘यह प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है। थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।’

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811