Let’s travel together.

शिवपुरी विकास के मामले में पीछे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बुआ व भतीजे और स्थानीय मंत्रियों को दोषी ठहराया

0 135

– भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसाने की पत्रकार वार्ता

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी नगर पालिका चुनाव में प्रचार के लिए आए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवपुरी विकास के मामले में बहुत पीछे है। यहां ना तो यहां पर उद्योग धंधे है और ना ही यहां पर बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए कोई उद्योग स्थापित किए गए। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर सिंधिया परिवार के सदस्य केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर भी निशाना साधा।

शिवपुरी में निकाय चुनाव के प्रचार हेतु सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय मसानी शिवपुरी आए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश में भाजपा की सरकार में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां बुआ भतीजा अन्य जनप्रतिनिधि मंत्री है लेकिन यहां विकास कार्य नहीं किए गए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय मसानी ने कहा कि ये दो लोग केंद्र और राज्य में वर्षों से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,दोनो उद्योग मंत्री रहे हैं ,लेकिन न कोई उद्योग लगा और न ही रोजगार मिला शिवपुरी के लोगों को। यही हाल यहां की सीवर लाइन की है। 2008 में टेंडर हुए,लेकिन आज तक योजना पूरी नहीं हुई। लिहाजा इन्हें हटाए बिना विकास संभव नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811