Let’s travel together.

परिवार के दो सदस्यों की मौत के बाद दुर्घटना में घायल तीसरी महिला की भी इलाज के दौरान हुई मौत

0 50

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

गत 8 दिसंबर को ग्राम वीरपुर से अपने रिश्तेदार के मौत पर दफन में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति की आयशर ट्रक से टक्कर होने के कारण मां – बेटे की मौत हो गई थी जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें भोपाल में भर्ती कराया गया था ।आज इलाज के दौरान दिन उनकी भी मौत हो गई ।

एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम वीरपुर निवासी अलीम मंसूरी 60 वर्ष अपनी पत्नी अनवरी भी 50 वर्ष एवं मां घूरन वी 75 वर्ष को लेकर अपने रिश्तेदार रमजानी मंसूरी की मौत होने पर उनके दफन में शामिल होने ग्राम बेरखेड़ी जोरावर जा रहे थे ।
भोपाल रोड पर सुधासागर दाल मिल के सामने एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक से बाइक की टक्कर होने पर घटनास्थल पर अलीम मंसूरी एवं उनकी मां घूरन वी की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी अनवरी वी को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया था। गंभीर रूप से घायल अनवरी वी का तभी से अस्पताल में भर्ती थी ओर उनका इलाज चल रहा था ।
आज इलाज के दौरान अनवरी वी की भी भोपाल के निजी अस्पताल में मौत हो गई।एक ही परिवार की यह तीसरे सदस्य की दुर्घटना में मौत हुई है।इस तरह से करीब एक पखबाड़े में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की वाहन दुर्घटना में असमय मृत्यु होने पर क्षेत्र में गमगीन माहौल है।
आज मृतिका को तुलसीपार के कब्रस्तान में दफन किए जाने पर सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर अंतिम विदाई देते हुए खिराजे-अकीदत पेश की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811