Let’s travel together.

टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार

0 67

– वर्षों बाद भी नहीं बन पाई नहर, बेस्टवियर और पिचिंग का काम अधूरा, किसानों ने कार्रवाई की मांग की

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम टेकापार खोड़ी में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन डेम का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की धीमी गति और अधूरे काम के कारण क्षेत्र के किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि डेम का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सकती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के चलते योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों के अनुसार डेम में बेस्टवियर का पूरा हिस्सा खुदा पड़ा है। बेस्टवियर एवं पुटिंग का कार्य भी अभी तक नहीं हुआ है। वहीं डेम की पिचिंग का काम भी पूरी तरह कंप्लीट नहीं किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण नहर निर्माण का कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में डेम का निर्माण अधूरा रहने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद लगातार टलती जा रही है।

अधूरे निर्माण से किसानों में आक्रोश

किसानों का कहना है कि डेम निर्माण को लेकर उन्हें उम्मीद थी कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या का समाधान होगा। लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने से योजना का उद्देश्य ही पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। डेम के जरूरी हिस्सों का निर्माण नहीं होने के कारण इसका उपयोग किसानों के लिए प्रभावी रूप से नहीं हो पा रहा है। ग्राम जिन्नौर के किसान अवधेश गौर, टेकापार के कमल गौर, घनश्याम विश्वकर्मा तथा जिन्नौर के हिरदेश राजपूत ने डेम के अधूरे निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है। किसानों ने जिम्मेदार विभाग से निर्माण कार्य की स्थिति की जांच कराकर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा डेम का शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल

किसानों का आरोप है कि महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना का निर्माण समय पर पूरा नहीं होने से उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जब डेम का निर्माण कराया जा रहा है तो बेस्टवियर, पुटिंग, पिचिंग और नहर जैसे जरूरी कार्यों को पूरा किए बिना परियोजना को अधूरा छोड़ना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने कहा कि डेम का निर्माण शीघ्र पूरा कराकर नहर निर्माण सहित सभी लंबित कार्य कराए जाएं, ताकि आगामी समय में क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग द्वारा मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

लापरवाही पर विभाग की मेहरबानी

इस पूरे मामले में मजेदार बात यह है कि इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही पर विभाग पर्दा डाले रहा तथा बाद में किसानों के आंदोलित होने पर विभाग ने ठेकेदार पर ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी पर अब पुनः उसी ठेकेदार को क्षमादान देकर उसी से कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में यह भी उल्लेखनीय है कि इसी ठेकेदार ने तहसील के हिनौतिया खालसा डेम का काम भी अधूरा छोड़ रखा है।

विधायक की विकास श्रृंखला पर लगा रहे ब्रेक

क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी क्षेत्र भर में विकास की एक लंबी श्रृंखला जारी रखे हुए हैं। इस डेम की योजना भी इसी का हिस्सा है। किंतु जिम्मेदार लोग इस पर ब्रेक लगाने का काम कर रहे हैं।

अधिकारी का दावा इस वर्ष पूरा कराएंगे काम

डेम निर्माण में लेट लतीफी के मुद्दे पर विभाग का पक्ष जानने के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस वर्ष काम पूरा कराया जाएगा। ठेकेदार की लापरवाही पर विभाग की मेहरबानी के मुद्दे पर वे कोई सार्थक उत्तर नहीं दे पाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |     सीहोर श्यामपुर सड़क की मृत्यु पर दी श्रद्धांजलि,ये स्वाभाविक मृत्यु नहीं बल्कि एमपीआरडीसी द्वारा की गई हत्या है      |     मंडीदीप में नशामुक्ति अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताएं, युवाओं ने दिखाया दम     |     गोपाष्टमी पर कामधेनु गौशाला गढ़ी में होगा भव्य धार्मिक आयोजन     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में मनाई गई जनजातीय गौरव बिरसा मुंडा जयंती     |     84 वर्षीय पेंशनर का आमरण अनशन विधायक सुदेश राय ने कराया स्थगित     |     भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर गूंजे जयकारे, आदिवासी समाज ने दिखाई एकजुटता     |     कृषि मंडी में 20 लाख की लूट का खुलासा, तीन-चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा     |     रायसेन में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811