Let’s travel together.

बेगमगंज नेशनल लोक अदालत में 543 प्रकरण हुए निराकृत , 39. लाख 49870 की हुई वसूली 

0 96

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज द्वारा न्यायालय परिसर में आज प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती सविता ओगले द्वारा द्वितीय जिला न्यायाधीश सचिन द्विवेदी एवं न्यायायिक मजिस्ट्रेटद्वय सुश्री श्वेता चौहान एवं श्रीमती अन्ना ग्लोरी माहेश्वरी तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला, नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र शर्मा , सभी अधिवक्ताओं , न्यायालय कर्मचारियों , बिजली विभाग एवं सभी बैंकों के अधिकारियों की मौजूदगी में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मालापर्ण व दीप प्रज्वलित करके किया गया।

नेशनल लोक अदालत में लंबित राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरण, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामले, अपराधिक सिविल राजीनामा योग्य अपील, श्रम, विद्युत प्रकरण एवं समस्त दीवानी मामले रखे जा रहे हैं। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका के जलकर वसूली एवं संपत्तिकर वसूली के प्रकरण एवं समस्त बैंकों के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति से किया गया।

प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती सविता ओखले की खंडपीठ में 8 , द्वितीय जिला न्यायाधीश सचिन द्विवेदी की खंडपीठ में 10 , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्ना ग्लोरी महेश्वरी की खंडपीठ में 21 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री श्वेता चौहान की खंडपीठ में 28 और मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के प्री- लिटिगेशन के 286 प्रकरण में 24 लाख 73 000 की वसूली हुई।
वहीं नगर पालिका परिषद के जलकर एवं संपत्तिकर के 157 प्रकरण में 3 लाख 76870 रुपए तथा भा.स्टेट बैक , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं मप्र ग्रामीण बैंकों के प्री- लिटिगेशन के 8 प्रकरण में 11 लख रुपए की वसूली हुई। और एसडीएम एवं तहसीलदार के राजस्व न्यायालयों में राजस्व से संबंधित 155 प्रकरणों का निराकरण किया गया ।लोक अदालत में कुल 643 प्रकरण निराकृत हुए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811