Let’s travel together.

मण्डीदीप में जल संकट गहराया, हर घर नर्मदा जल अभियान के समर्थन में उतरी कांग्रेस

0 43

रामभरोस विश्वकर्मा  मण्डीदीप, रायसेन

नगर में बढ़ते जल संकट को लेकर अब नर्मदा जल की मांग जोर पकड़ने लगी है। नगर कांग्रेस कमेटी मण्डीदीप के नगर अध्यक्ष दशरथ सिंह मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर घर नर्मदा जल अभियान को समर्थन देते हुए मण्डीदीप को नर्मदा पाइपलाइन से स्थायी जल कनेक्शन देने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नर्मदा पाइपलाइन से स्थायी कनेक्शन मिलने पर नगरवासियों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा तथा जल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

नगर अध्यक्ष दशरथ सिंह मीणा ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह मुद्दा नगर की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन इस मांग को लेकर एकजुट है और नगरवासियों के हित में लगातार आवाज उठाई जाएगी।

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपेश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, वरिष्ठ नेता एमपी गोस्वामी राधेश्याम चिंतामण, पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीणा पूर्व पार्षद ममता सुनील मालवीय, महिला नेता नीलम कुशवाहा पूर्व पार्षद नरेंद्र पाल, अशोक लोवंशी संजय राजपूत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को समर्थन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811