अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी और थाना गोहरगंज की संयुक्त कार्यवाही
रायसेन। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन मैं दीपक अवस्थी सहायक आयुक्त आबकारी के आदेश से चारो आबकारी वृत एवं थाना गोहरगंज की संयुक्त टीम ने गोहरगंज बिनेका क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल एवं ढाबो एवं कच्ची शराब के अड्डों पर दबिश दी ।
जिसमें 10प्रकरण दर्ज हुए प्रकरण दर्ज हुए 5 लोगो को मोके पर गिरफ्तार किया गया कार्यवाही मे 80 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब 42 पाव प्लेन जब्त की गई एवं लगभग 400kg महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया कार्यवाही मैं निरीक्षक श्री रविन्द्र अहिरवार श्री सुनील मीना , श्री गौरव भद्रसेन ,श्री शैलेन्द्र भील का योगदान रहा कार्यवाही से अवैध शराब के निर्माण विक्रय संग्रहण एवं परिवहन मैं कमी आएगी
सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी द्वारा बताया गया कि जिले मे अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा