Let’s travel together.

विराट हनुमत शक्ति 51 कुंडीय महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा 24 अप्रैल से

0 60

– शिवपुरी- पोहरी राजमार्ग रोड पर स्थित ग्राम समसपुर के श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन

– देश भर के संतों का होगा समागम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी- पोहरी मार्ग पर ग्राम समसपुर देवरी फाटक के पास स्थित प्राचीन चिंताहरण हनुमान मंदिर पर विराट हनुमत शक्ति 51 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 24 अप्रैल से किया जा रहा है। इस दौरान 24 अप्रैल को कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ होगी। इस धार्मिक कार्यक्रम में कथा व्यास जगदगुरु श्री 1008 श्री रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य जी महाराज, श्री रामहर्षण मैथिल साख्य पीठाधीश्वर अयोध्या से पधारेंगे। इस मौके पर पावन सानिध्य शिवपुरी स्थित प्राचीन मध्य भारत कालीन बाणगंगा धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री नारायण दास जी महाराज का रहेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समागम होगा।
आयोजिन समिति ने बताया है कि पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में चिंतहरण हनुमान मंदिर समसपुर देवरी फाटक पोहरी रोड पर किया जा रहा है। 24 अप्रैल को कलश यात्रा व कथा प्रारंभ से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान 1 मई को को हवन पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चिंतहरण हनुमान मंदिर पर पूर्व में यहां एक करोड़ से हनुमान चालीसा जाप और एक लाख सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन पूरा हो चुका है। यह आयोजन मंदिर पर 4 सितंबर 2025 से प्रारंभ किया गया था। अब 24 अप्रैल से कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ के साथ विराट हनुमत शक्ति 51 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। आयोजन समिति ने सभी धधर्म प्रेमी बंधुओ से इस कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ, जनजागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी     |     साइकिलें मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन में फसल बीमा पाठशाला आयोजित, किसानों को 31 जुलाई से पहले बीमा कराने के लिए किया प्रेरित     |     भोपाल से रायसेन तक गूंजा जन्मोत्सव का उल्लास     |     गिदगढ़ में 3 महीने से जला ट्रांसफार्मर, ठप पड़ी नल-जल योजना; पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण     |     प्रसूता की मौत से दुखी शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर से जताई नाराजगी     |     कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811