Let’s travel together.

रायसेन में तैयार होंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी- डॉ प्रभुराम चौधरी,रायसेन में हुआ मप्र का भविष्य पर मंथन

0 173

राष्ट्रीय समाचार चैनल न्यूज 24ने किया सफल आयोजन

रायसेन। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक प्रभुराम चौधरी ने कहा कि खेल के लिए रायसेन में राज्य स्तरीय अकेडमी तैयार हो रही है. जल्द रायसेन को मेडिकल कॉलेज मिलेगा. रायसेन स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री दबाई दी जा रही हैं. उन्होंने हाल ही में रायसेन में हुए किसान सम्मेलन की विस्तार से जानकारी दी तो अपनी एमबीबीएस की डिग्री और राजनीति के बीच प्राइवेट प्रैक्टिस के दौर की चर्चा भी छेड़ी.

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंच पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जिसने रायसेन का पानी पिया, रायसेन का अन्न खाया. उन सब लोगों ने रायसेन को आज का रायसेन बनाया है. उन्होंने कहा कि 2001 में जिले में nsui का सफाया कर दिया था, जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी. रायसेन में आज चारों तरफ सड़कों का जाल है. बीजेपी का कार्यकर्ता आज भी जमीन पर काम करता है. इसलिए आज हर जगह बीजेपी है.

 

कार्यक्रम में NEWS24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम के स्टेट न्यूज हेड राकेश चतुर्वेदी, एमपी सेल्स हेड अनुज तिवारी, एमपी एडमिन रवि सैनी, जिला रिपोर्टर अनिल सक्सेना,बरेली संवाददाता अंकित तिवारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम में डॉ दिनेश खत्री सीएमएचओ रायसेन,-डॉ यशपाल वाल्यान सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायसेन,डॉ दीपक गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ रायसेन,सविता जमना सेन नगर पालिका अध्यक्ष रायसेन,जमना सेन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,पप्पू रेवाराम अध्यक्ष नगर परिषद सांची,हेमंत राजा भैया चौधरी  नगर परिषद अध्यक्ष बरेली,रौनक चौधरी युवा भाजपा नेता एवं

व्यवसायी,ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत  युवा कांग्रेस नेता,रणजीत सिंह रघुवंशी जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस रायसेन,शशांक धाकड़ अधिवक्ता समाजसेवी,मुकेश नामदेव डायरेक्टर होटल देव प्लाजा रायसेन,संजय गोहिल डायरेक्टर प्रेसीडेंसी महाविद्यालय रायसेन ने भी अपनी बात रखी।इन सभी  जिले के विकास में अपना योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।साथ ही जिला वनमंडल अधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेखा जाटव,सिलवानी रेंज ऑफिसर श्री बलेचा को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कांकर,राजकिशोर सोनी,विजय सिंह राठौर,संजय शर्मा  बरेली को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा समाजसेवी एवं व्यवसाई प्रमोद कांकर, मिथलेश सोनी,डॉक्टर प्रतीक शर्मा,लियाकत अली, निजी चिकित्सा क्षेत्र में योगदान पर अजहर कुरैशी,हकीम उद्दीन मंसूरी,राहुल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों को भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811