Let’s travel together.

गुरू से प्राप्त ज्ञान से जीवन की चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य प्राप्त होता है: उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

0 77

 

गुरू पूर्णिमा महोत्सव में गुरूजनों का हुआ सम्मान

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गुरू के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता। गुरू से प्राप्त ज्ञान से ही जीवन की चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य प्राप्त होता है। समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण व आस्था भाव से गुरू का सम्मान करें। गुरूओं के प्रति कृतज्ञता के भाव होने चाहिए। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है जब हम गुरूओं का सम्मान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संकल्प लिया है कि सभी शिक्षण संस्थानों में गुरू पूर्णिमा पर गुरूजन का सम्मान किया जाय और गुरुजन के द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जाये।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने छात्रों से आदर्श नागरिक बनकर पूर्ण जिम्मेदारी से भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्यों एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापकों का सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में गूंजा प्रिंस गाबा का कम्यूनिकेशन मंत्र      |     सड़क पर भटकता मिला मासूम, पुलिस ने 30 मिनट में परिजनों से मिलाया     |     श्रवणबेल गोला तीर्थ यात्रा हेतु जिले के वृद्धजन 23 सितम्बर तक जमा कर सकते हैं आवेदन     |     त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     सांची नगर में गणेश उत्सव की  धूम, आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गणेश विसर्जन और पितृपक्ष की तैयारियों को लेकर सेमरी नदी घाट का निरीक्षण     |     एसडीएम की पहल पर 3 वर्ष से बंद बेगमगंज -बेरखेड़ी – विदिशा मार्ग आज गुरुवार से होगा चालू      |     48 वर्षों से खोत परिवार के घर विराजमान होती हैं श्री महालक्ष्मी माता     |     उत्तम क्षमा आत्मा का स्वभाव, क्रोध पतन का कारण: मुनिश्री चंद्रसागर     |     पर्यूषण पर्व के दौरान जैन मंदिर में गूंजे मंगल मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811