Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के तीन एसटीपी का किया लोकार्पण

0 9

सुंदर, स्वच्छ व स्वस्थ रीवा बनाने के लिये सभी कार्य प्राथमिकता सेकराये जा रहे हैं – उप मुख्यमंत्री

जयंती कुंज एसटीपी का होगा जीर्णोद्धार

रीवा । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि किसी भी शहर आदर्श शहर बनाने के लिये आवश्यक है कि हर घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो तथा घर के कचरे व गंदे पानी का निष्पादन किया जाय। रीवा को सुंदर, स्वच्छ व स्वस्थ शहर बनाने के सभी कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। रीवा के हर घर में मीठा पानी पहुंचाना व घर से निकलने वाले गंदे पानी का निष्पादन करके रीवा आदर्श शहर के मानक को पूरा करेगा। उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के विकास और स्वच्छता को नई दिशा देने के उद्देश्य से तीन एसटीपी का लोकार्पण किया तथा जयंती कुंज के एसटीपी के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में जब रीवा छोटा शहर था तब यहाँ की आधी आबादी को खारा पानी मिलता था। रीवा शहर में भूमिगत नालियाँ नही थी। मगर प्रधानमंत्री जी के संकल्प व मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में रीवा में हर घर को मीठा पानी दिलाने के लिये 12 टंकियाँ बन रही हैं। भूमिगत नालियाँ बनाई गई हैं तथा घरों से निकलने वाले गंदे पानी को सीवरेज प्लांट तक ले जाकर साफ करने का कार्य कराया जा रहा है। रीवा शहर के आगामी 35 वर्ष के विस्तार व आबादी के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर कार्य किये जा रहे हैं ताकि आने वाले वर्षों में किसी भी प्रकार की समस्या न आये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास व जनोन्मुखी कार्यों को पूरा करना चुनौती है। इसे पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा और रीवा के नागरिकों को महानगर की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बाबाघाट, विवेकानंद एवं बिछिया के एसटीपी के बन जाने से लगभग 25 हजार घरों का गंदा पानी साफ होगा। जयंती कुंज में पूर्व में निर्मित एसटीपी जो बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था उसे भी सुधारा जायेगा। शीघ्र ही एजी कालेज के समीप निर्माणाधीन एसटीपी का भी लोकार्पण होगा और संपूर्ण रीवा शहर के घरों का गंदा पानी स्वच्छ होगा तथा रीवा गंदगी मुक्त साफ शहर होगा। साथ ही बीहर नदी भी साफ व स्वच्छ होगी।

इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि बीहर नदी में गिरने वाले नालों का पानी अब साफ होकर नदी में जायेगा जिससे नदी साफ होगी व घरों का गंदा पानी भी नहीं बहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के हर घर को शुद्ध पानी दिलाने व गंदे पानी को साफ करने के संकल्प को उप मुख्यमंत्री जी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपेक्षा की कि रीवा को स्वच्छता में 7 स्टार दिलाने में सहयोग करें ताकि हमारा रीवा भी देश के साफ शहरों की सूची में और ऊपर आ जाय।

इससे पूर्व प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यपालन यंत्री रमेश सिंह ने जानकारी दी कि जयंती कुंज में अमृत 1.0 सीवरेज योजनान्तर्गत 12 एमएलडी एसटीपी का जीर्णोद्धार किया जायेगा। जबकि बाबाघाट में 200 केएलडी, विवेकानंद में 6.5 एमएलडी व बिछिया में 6.5 एमएलडी एसटीपी का निर्माण हो चुका है। जिनका आज उप मुख्यमंत्री जी ने लोकार्पण किया। एसटीपी के बन जाने से नदी में गंदा पानी नहीं जायेगा और नदी साफ रहेगी। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर नगर निगम अक्षत जैन, पार्षदगण तथा नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीजन उपस्थित रहे। आभार आयुक्त नगर निगम ने ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नीट पेपर लीक के विरोध में रायसेन में निकलेगा विशाल मशाल जुलूस     |     उप मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के तीन एसटीपी का किया लोकार्पण     |     काँग्रेस पार्टी ने सुशासन तिहार का किया जोरदार विरोध, किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा     |     आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दीवानगंज अस्पताल में नहीं मिल रहा रेबीज इंजेक्शन     |     हाईवे किनारे फिर मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज, सहारा कंपनी की एफडी सहित कई कागजात सड़क पर फेंके     |     हाईवे पर जलती नरवाई बनी मौत का खतरा, आग की चपेट में आकर गिरा बबूल का पेड़, टला बड़ा हादसा     |     योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 40 दिवसीय काउंटडाउन में हुआ योग प्रशिक्षण     |     प्यास ने छीनी जिंदगी, पानी की तलाश में बस्ती में पहुंचा चिकारा का मासूम शावक, आवारा कुत्तों ने नोच डाला, मौत     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मनी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811