मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां क्षेत्र में शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 40 दिवसीय काउंटडाउन अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज परिसर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ अनुराधा पाटिल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, यूनानी औषधालय स्टॉफ, प्रशिक्षणार्थियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
डॉ अनुराधा पाटिल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने एवं 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
योग प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को तनाव मुक्त जीवन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
क्षेत्र में आगामी दिनों में भी योग जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें।