Let’s travel together.

बेगमगंज में हर्षोल्लास से मनी केवट जयंती 

0 30

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

निषादराज समिति के तत्वाधान में केवट महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई।श्री केवट महाराज जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

केवट समाज द्वारा आयोजित समाज के प्रतिभावान स्टूडेंट्स का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अथिति रामपाल सिंह विशेष अथिति विधायक देवेंद्र पटेल रहे। आमंत्रित प्रमुख अतिथियों में राष्ट्रीय संत प्रेमानंद जी केवट महाराज जामनेर चारधाम गुना , राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी राजकुमारी रैकवार , पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं माझी प्रकोष्ठ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कैलाश विनय , आचार्यश्री सल्लमगढ़ सरकार राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता गुरुकुल उज्जैन इत्यादि रहे।

जबकि विशेष अतिथि बेगमगंज केवट समाज अध्यक्ष हरी बाबू रैकवार , संरक्षक डॉ.सुशील रैकवार , बृजमोहन रैकवार , रामाधार रैकवार , गजराज रैकवार , रमेश प्रसाद रैकवार , सुभाष रैकवार , बलराम रैकवार , पूरन सिंह रैकवार मानपुर , प्रकाश रैकवार , पूर्व अध्यक्ष परम रैकवार ,मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष शानू रैकवार , फूल सिंह रैकवार इत्यादि सहित भारी संख्या में स्वजन बंधुओ की भारी उपस्थिती रही।

विशेष अतिथि विधायक देवेंद्र पटेल ने कन्या पूजन के बाद श्री केवट महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए केवट समाज द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग एवं मदद देने के लिए आभार प्रदर्शन करते हुए केवट समाज के मंगल भवन के लिए 5 लाख की राशि देने की घोषणा की एवं समाज के प्रत्येक टॉपर स्टूडेंट्स को 5100 – 5100 रुपए का पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य की केवट समाज मेहनती समाज है इसलिए उन्हें ऊपर उठना है उन्होंने भजन मंडली को 5 राशि प्रदान की। नपाध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा नगरपालिका द्वारा केवट समाज मंगल भवन के लिए ₹500000 एवं केवट महाराज जी की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की।सभी अतिथियों एवं स्वजन बंधुओं द्वारा श्री केवट महाराज की पूजा-अर्चना के साथ आरती उतारी गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811