Let’s travel together.

कहीं न कहीं भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिला -स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

0 138

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी तथा पार्टी के संगठन मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर डॉ चौधरी ने नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों का चुनाव कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।
जानकारी के अनुसार आज नगर में नगरीय निकाय चुनाव में विभिन्न वार्डों से भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया । इनमें वार्ड नं 8-15-14-3-11–12 में खोले गए चुनाव कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार के होते हुए लगातार विकास हो रहा है देश प्रदेश विकास की ऊंचाई तक पंहुच रहें हैं केंद्र सरकार की हर योजना हर व्यक्ति तक पहुंच रही है तथा प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार विकास किया जा रहा है तथा राज्य सरकार की भी हर योजना हर व्यक्ति तक पहुंच रही हैं तथा हर व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ उठा रहा है यदि किसी व्यक्ति के पास योजना का लाभ नहीं पंहुच पाया है तो उस तक केंद्र सरकार की मोदी सरकार की निःशुल्क वैक्सीन का लाभ तो मिला ही है इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी कारण वश पार्टी लाइन से हटकर चुनाव मैदान में उतरे हैं हमने भी उन्हें मनाने का प्रयास किया है तथा सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए तथा पार्टी लाइन से हटकर चुनाव में कूदे कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को जिताने में सहयोग करें । केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे विकास में नगर के विकास को गति देने के लिए नगर परिषद भाजपा की बनवाने में सहयोग करें जिससे नगर का विकास भी सरकारों से मिलकर किया जा सके । साथ ही उन्होंने कहा सभी लोग घर घर पंहुच कर पार्टी के उम्मीदवारों को जिताकर परिषद में लाये भाजपा की परिषद बनने पर नगर भी विकास की ऊंचाई छुयेगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811