रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप के प्रेमनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले में मंडीदीप पुलिस ने उल्लेखनीय तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।
घटना का विवरण:
दिनांक 07 मई 2026 को देर रात प्रेमनगर मंडीदीप में आरोपी मनोज अहिवार ने धारदार कटर/चाकू से युवती मूतिका के गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मृतिका की मां को भी आरोपी ने घायल कर दिया और घटना के बाद फरार हो गया।
पुलिस की सक्रियता
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराना के निर्देशन में थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराठे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
लगातार मुखबिर सूचना, संदिग्धों से पूछताछ एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने हर पहलू पर तेजी से काम करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मृतिका को पहले से जानता था तथा उसे अपनी दूसरी पत्नी बनाना चाहता था। मृतिका द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपी ने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
मनोज अहिवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भैंरोपुर अहमदपुर, जिला सीहोर।
सराहनीय पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, सतलापुर, गोहरगंज सहित विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी शीघ्र कानून के शिकंजे में आया।