Let’s travel together.

ख्यात अभिनेता पंकज धीर का निधन

0 161

– कर्ण के रूप में निभाए अपने दमदार अभिनय के लिए हमेशा याद किये जायेंगे पंकज धीर
 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल 
बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका के लिए प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर का मुंबई में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन शाम को किया गया। पंकज धीर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने महाभारत टी वी सीरियल में कर्ण की यादगार व प्रभावी भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। उनका 15 अक्टूबर को 68 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया। पंकज धीर ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया, जिनमें ‘चंद्रकांता’, ‘सड़क’, ‘बादशाह’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘देवों के देव…महादेव’ शामिल हैं। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है। उनके परिवार और चाहने वालों को गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |     सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811