Let’s travel together.

साइबर फ्रॉड व हुड़दंग पर पुलिस अलर्ट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अपील 

0 159

राहुल राजोरिया रायसेन

नए साल का जश्न शुरू हो गया हे।लेकिन आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी खुशियों में खलल डाल सकती है रायसेन पुलिस ने नए साल पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। जहां एक तरफ पर्यटन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात हे, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आने वाली ‘बधाई संदेश’ वाली फाइलों से भी सावधान रहने की अपील की है।

रायसेन जिला पुलिस नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह मुस्तैद पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे का कहना है कि जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों Drink and Drive पर सख्त कार्रवाई की

जाएगी सिर्फ सड़क पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। नए साल की शुभकामनाओं के नाम पर भेजे जा रहे APK फाइल्स से बैंक खाते खाली हो सकते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या फाइल को ओपन न करें। पुलिस की टीमें हर संवेदनशील पॉइंट पर तैनात की गई हे। ताकि आम जनता सुरक्षित तरीके से नए साल का आनंद ले सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811