Let’s travel together.

बिना AC के फ्लाइट में बैठे…यात्री हुए बेहोश; एयर इंडिया का विमान 20 घंटे लेट

0 108

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट 20 घंटे से अधिक लेट रही. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे. एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी. विमान को 30 मई को दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था. यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर उन्हें बिना एसी के बैठाया गया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अभिषेक शर्मा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि ‘कृपया मुझे और बोर्डिंग एरिया में फंसे लोगों को घर जाने दें! AI 183 8 घंटे से अधिक लेट है. लोगों को बिना एसी के प्लेन में बैठा दिया गया. फिर प्लेन से उतार दिया गया’

फिर अभिषेक ने अपने ही पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘यात्रियों को एक होटल में ले जाया गया. रात 2 बजे कमरा उपलब्ध कराया गया. अगले दिन सुबह 11 बजे के डिपार्चर टाइम के साथ एक नया बोर्डिंग पास यात्रियों को दिया गया.’

वहीं, एयर इंडिया ने अपनी गलती मानते हुए रिप्लाई किया, ‘ अभिषेक हम इस देरी के कारण हुई दिक्कत को समझते हैं और इसके लिए माफी मांगते हैं. हम अपने यात्रियों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के लिए संकल्पित हैं. अगर किसी तत्काल सहायता की जरूरत हो तो हमारी ग्राउंड टीम से संपर्क करें.

वहीं, एक और यूजर ने X पर लिखा, ‘AI 183 फ्लाइट 8 घंटे से अधिक लेट हुई. यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में बैठाया गया. प्लेन के अंदर कुछ लोग बेहोश हो गए तो यात्रियों को नीचे उतारा गया. यह अमानवीय है!’

वहीं, एयर इंडिया के इस फ्लाइट से सफर कर रहे कई यात्रियों ने X पर यात्रियों की तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों नें यात्री फर्श पर बैठे दिखाई देते हैं. इनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811