रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
विश्व हिंदू परिषद जिला भोजपुर की जिला बैठक रविवार को होटल प्रकाश, समरधा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में विभाग मंत्री जीवन शर्मा, विभाग संयोजक अभिजीत राजपूत एवं विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला मंत्री सुरेंद्र कीर द्वारा किया गया। बैठक पद्धति का संचालन जिला सह मंत्री राहुल राजपूत एवं जिला संयोजक शिवराज धाकड़ जी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने किया।बैठक में जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर की टोली की उपस्थिति रही प्रांत एवं विभाग अधिकारियों की सर्वसम्मति से जिला एवं प्रखंड स्तर पर कुछ नवीन दायित्व निर्धारण एवं दायित्व परिवर्तन किए गए।

इन्हें मिले जिला स्तर पर नवीन दायित्व
जिला सह मातृशक्ति संयोजिका: श्रीमती निशा पारीक,जिला सह मंत्री सुरेश मेहरा,जिला सह संयोजक ओम प्रकाश (हिन्दू) एवं सुग्रीव लोवंशी,जिला सह गौ रक्षा प्रमुख सुरेंद्र चौधरी,जिला सह सुरक्षा प्रमुख नवीन नागर,जिला सह सेवा प्रमुख कृष्णा राठौर। प्रखंड स्तर पर नवीन दायित्व—प्रखंड केशवपुरम अध्यक्ष राजकुमार नागर,प्रखंड संयोजक प्रियांशु नागर,प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख राहुल नागर,प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम,प्रखंड सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख दिनेश परमार,प्रखंड विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अनुज बरखने,प्रखंड मिसरोद अध्यक्ष तपन साहू,प्रखंड मंत्री: डॉ. शिव कुशवाह, प्रखंड मंडीदीप सह संयोजक सोनू ठाकुर।नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में आशा व्यक्त की गई कि सभी दायित्ववान कार्यकर्ता संगठन की मर्यादा, सेवा, संस्कार एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे!जिससे समाजहित के कार्य और अधिक प्रभावी होंगे!