सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम जुझारपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया। आयोजित कथा में कथा व्यास पंडित सोमदेव महाराज शिव मंदिर भोजपुर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रवचन दिए गए।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। कथा का आयोजन 7 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। विशेष कार्यक्रमों के अंतर्गत 4 मई को भगवान बालकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, वहीं 7 मई को प्रसादी वितरण के साथ कथा का समापन होगा।
कार्यक्रम का आयोजन हरिसिंह साहू एवं समस्त साहू परिवार द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म, भक्ति और सत्संग के इस महायज्ञ में सहभागिता करने की अपील की गई है।