Let’s travel together.

बाड़ी में लोकायुक्त पुलिस ने वनरक्षक को दो हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

98

रायसेन। भोपाल लोकायुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को जिला के बाड़ी में वनरक्षक को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बरेली निवासी फर्नीचर दुकानदार तरुण शर्मा ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को शिकायत की थी। उसे अपने लिए फर्नीचर की दुकान का लाइसेंस वन विभाग से प्राप्त करना है। जिसके लिए संपूर्ण दस्तावेजी प्रकिया वह पूरी कर चुका है। उसकी फाइल औबेदुल्लागंज डीएफओ कार्यालय में वेरिफिकेशन के लिए लंबित है। वेरिफिकेशन एसडीओ कार्यालय बाड़ी से होना है। जिसके लिए वनरक्षक सुरेश कुमार व्यास निवासी बरेली ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत एसडीओ को देने के नाम से मांगी। पहली किश्त में दो हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। वह सुरेश कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना चाहता है। शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने निरीक्षक रजनी तिवारी से कराया। जिन्होंने शिकायत सत्य पाए जाने पर शनिवार को अपनी टीम डीएसपी योगेश कुर्चानिया, मुकेश सिंह, राजेंद्र पावन, मनमोहन साहू, विनोद मालवीय, अवध बाथवी के साथ कार्रवाई को अंजाम देने भेजा। पूर्व योजना के तहत आवेदक तरुण शर्मा जैसे ही दोपहर दो बजे वन विभाग के एसडीओ कार्यालय बाड़ी में पहुंचा और रिश्वत के दो हजार रुपये वनरक्षक सुरेश कुमार व्यास को दिए वैसे ही पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई।फरियादी ने रंग लगे हुए नोट वनरक्षक व्यास को दिए थे। लोकायुक्त पुलिस ने वनरक्षक के हाथ धुलवाए तो वही रंग निकला। देर शाम तक वनरक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रही। लोकायुक्त निरीक्षक तिवारी ने बताया कि फिलहाल वनरक्षक व्यास के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीओ से भी पूछताछ की गई है। विवेचना के उपरांत अन्य लोगों पर मामला दर्ज होगा। वनरक्षक की गिरफ्तारी के बाद मुचलका पर छोड़ दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811