शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 1 मई 2026 शुक्रवार से बेग़मगंज के 3 चार्ज अधिकारी क्षेत्र बेग़मगंज ग्रामीण , सुल्तानगंज ग्रामीण एवं नगर बेग़मगंज में जनगणना 2027 अंतर्गत मैदान पर मकान सुचिकारण का कार्य प्रगनको द्वारा निर्देशानुसार आरम्भ किया गया है।अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं एसडीएम द्वारा सभी चार्ज अधिकारी के अंतर्गत कार्य आरम्भ करवाया गया है।
आज नवीन ऐप डाउनलोड करना , लॉगिन कर नजरिया नक्शा तयारी करने की कार्रवाई शुरू की गई है एवं जिनके नक़्शे तैयार है।
उनकी एंट्री भी शुरू की जा सकती है। कलेक्टर का विशेष निर्देश है कि इस कार्य को पूर्ण गुणवत्ता से एवं दिए गए समय सीमा में करना है।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने नागरिकों , मीडियाकर्मियों , जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में लगे प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें।
फोटो – बेगमगंज में मकान गणना कार्य के लिए निर्देश देते एसडीएम सौरभ मिश्रा ।