Let’s travel together.

गंगा संवर्धन योजना के तहत हाईवे 18 पर राहगीरों के लिए रखे गए ठंडे पानी के मटके

0 105

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भीषण गर्मी के बीच ग्राम पंचायत दीवानगंज ने सराहनीय पहल करते हुए गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत फैक्ट्री चौराहा, हाईवे 18 मां कर्मा रेस्टोरेंट की समीप राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू की है।

सबसे पहले ग्राम पंचायत सरपंच गिरजेश नायक, सचिव रामप्रसाद मालवीय और ग्रामीणों ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।  पंचायत द्वारा मटके रखवाए गए हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के गांवों के ग्रामीणों को तपती गर्मी में राहत मिल सके।

अप्रैल माह में लगातार बढ़ते तापमान और लू के चलते आमजन का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में पंचायत की यह पहल न केवल मानव सेवा का उदाहरण बन रही है, बल्कि राहगीरों के लिए बड़ी राहत भी साबित हो रही है। विशेष रूप से हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों, मजदूरों और ग्रामीणों को इस व्यवस्था से ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों ने पंचायत के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में यह पहल बेहद जरूरी और उपयोगी है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि इस तरह की व्यवस्था लगातार जारी रहे, तो कई लोगों को लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाया जा सकता है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मटकों में नियमित रूप से साफ और ठंडा पानी भरवाया जा रहा है, साथ ही स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी ऐसी व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि गंगा संवर्धन योजना के तहत जल संरक्षण और जनसेवा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है, और दीवानगंज की यह पहल इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811