Let’s travel together.

केरल के वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ CPI ने उतारा उम्मीदवार, जानिए कौन हैं ऐनी राजा

0 84

केरल के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे में दूसरे सबसे बड़े गठबंधन सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने आगामी लोकसभा चुनावों में चार महत्वपूर्ण सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को महत्वपूर्ण वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है. इस सीट पर वर्तमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसद हैं.

पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे, जो एक अन्य महत्वपूर्ण सीट है, जिसका प्रतिनिधित्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर करते हैं. यह घोषणा पार्टी के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने एक संवाददाता सम्मेलन में की.

उन्होंने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार और पार्टी की युवा शाखा एआईवाईएफ के नेता सी ए अरुणकुमार को क्रमशः त्रिशूर और मवेलिककारा सीटों से मैदान में उतारा जाएगा.

वायनाड से एनी राजा को बनाया उम्मीदवार

वर्तमान में कांग्रेस के शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं और राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं. अगर राहुल गांधी वायनाड से लड़ते हैं तो उन्हें सीपीआई महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा से चुनौती मिलेगी. 2019 के चुनाव में सीपीआई ने 4 उम्मीदवार उतारे, लेकिन वे कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी.

केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं. इनमें से कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी, जबकि 2019 में दो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को मिली थी. सीपीआई (एम), केसी (एम) और आरएसपी ने 1-1 सीट जीती थी.

एनी राजा हैं CPI महासचिव डी राजा की पत्नी

सीपीआई की महासचिव डी राजा की एनी राजा पत्नी हैं. इसके पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि एनी राजा इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और अब एलडीएफ की घोषणा के बाद यह पुष्टि हो गई है कि इस सीट से एनी राजा को भाकपा ने मैदान में उतारा है.

बता दें कि सीपीआई इंडिया गठबंधन का घटक दल है. एलडीएफ के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस जिस तरह से उत्तर भारत में घटक दलों या अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को महत्व दे रही है. उस तरह से दक्षिण भारत में महत्व नहीं दे रही है. इस कारण केरल में कांग्रेस और सीपीआई का समझौता नहीं हुआ है. अब सीपीआई द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान से कांग्रेस और भाकपा के बीच दरार साफ हो गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811