Let’s travel together.

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन MT-6 ने किया मानव शिकार, गुस्साए ग्रामीणों का 5 घंटे चक्काजाम

0 31

  – पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह पहुंचे, डीएफओ भी नहीं दे पाए सुरक्षा की गारंटी

– एरावन गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल 

  – नदी किनारे 50 वर्षीय सरवन आदिवासी की लाश टुकड़ों में मिली थी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व की बाघिन MT-6 की दहशत से एरावन गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस टाइगर रिजर्व। में सरवन आदिवासी की मौत के बाद शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सतनवाड़ा-नरवर रोड पर 5 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की।

नदी किनारे 50 वर्षीय सरवन आदिवासी की लाश टुकड़ों में मिली थी-

दिसंबर 2025 में शिवपुरी लाई गई मादा टाइगर MT-6 की लोकेशन घटना वाले दिन उसी जगह मिली थी, जहां शुक्रवार को सिंध नदी किनारे 50 वर्षीय सरवन आदिवासी की लाश टुकड़ों में मिली थी। आशंका है कि नदी में नहाने गए सरवन पर बाघिन ने हमला कर दिया। पार्क टीम को केवल MT-6 का कॉलर आईडी ही एक्टिव मिला है, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।

एरावन गांव माधव टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बसा है-

एरावन गांव माधव टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बसा है। गांव के चारों तरफ जंगल होने से बाघिन आसानी से आबादी में प्रवेश कर जाती है। ग्रामीण अब भी बेफिक्र होकर जंगल की नदी में नहाने जाते हैं, जो अब बड़े खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि MT-6 की केस हिस्ट्री आदमखोर की हुई, तो रिजर्व के आसपास बसे गांवों में हर दिन जान का खतरा बना रहेगा।

ग्रामीणों ने किया 5 घंटे चक्का जाम, पोहरी विधायक अधिकारियों पर बरसे-

चक्काजाम की सूचना पर माधव टाइगर रिजर्व के डीएफओ हरिओम मौके पर पहुंचे और समझाइश दी। लेकिन सुरक्षा की गारंटी कोई भी जिम्मेदार नहीं ले पाया। विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि ग्रामीणों की जान से बढ़कर कुछ नहीं है। वन विभाग को तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे।

ग्रामीणों ने मांग की- बाघिन MT-6 को यहां से शिफ्ट किया जाए

घटना के बाद से एरावन सहित आसपास के गांवों में दहशत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि या तो बाघिन MT-6 को यहां से शिफ्ट किया जाए या गांव को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए। फिलहाल पुलिस और वन विभाग जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह साफ होगी। इस मामले में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है। यदि बाघिन आदमखोर हुई तो उसे यहां नहीं रखा जा सकता। वन विभाग जवाब दे। विधायक ने इस मामले में मृतक ग्रामीण के परिजनों को शीघ्र अति शीघ्र मुआवजा देने की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811