Let’s travel together.

सीएम ममता बनर्जी को लगी चोट, चॉपर में चढ़ते समय फिसला पैर

0 58

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लग गई है. मुख्यमंत्री का चॉपर में चढ़ते समय पैर फिसला जिससे वो चोटिल हो गईं. दरअसल, सीएम लोकसभा चुनाव के दौरान दुर्गापुर में अपनी पहली राजनीतिक रैली को संबोधित करने के बाद आसनसोल जा रही थीं तब यह हादसा हुआ.

इससे पहले 14 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में गहरी चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, 69 साल की राजनेता दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में एक कार्यक्रम से लौटने के तुरंत बाद घर में फिसल गईं थी और उनका सिर अपने घर के फर्नीचर से टकरा गया था. जिसके बाद अब सीएम फिर एक हादसे का शिकार हो गई.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को प्रचार यात्रा के दौरान पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय चोट लग गई. बनर्जी अपने हेलीकॉप्टर में दाखिल होने के बाद सीट पर बैठते वक्त गिर गईं. उनके सुरक्षाकर्मियों ने उनकी मदद की जिसके बाद उन्होंने आसनसोल की अपनी यात्रा जारी रखी.

घाटल में रैली को किया था संबोधित

इन दिनों सीएम ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव के लिए रैलियां कर रही हैं. इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार, 27 अप्रैल, 2024 को घाटल उम्मीदवार देव के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थी. जिस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए बीजेपी को “नौकरी खाने वाली” पार्टी करार दिया और कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग लगभगशिक्षकों की 26,000 लोगों की आजीविका “छीनने की साजिश” करने के लिए इसके नेताओं को माफ नहीं करेंगे.

लोकसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल में अब तक छह सीटों पर मतदान हो चुका है. मालदा उत्तर और मालदा दक्षिण की दो सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा. घाटल लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होगा. 2014 में टीएमसी ने 42 में से 34 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी सिर्फ 2 सीटें ही जीत सकी थी. लेकिन 2019 में बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी सीटें बढ़ाकर 18 कर ली, जबकि टीएमसी की संख्या घटकर 22 रह गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811