रायसेन के पटेलनगर का रहने वाला हे आरोपी
सतलापुर में रहकर काम करता था आरोपी
रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन
सतलापुर क्षेत्र में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां भगवत सिंह चौहान के किराए के कमरे में सुमित कुशवाह गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तत्काल मंडीदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी मुकेश कुमार गौड़ (33), निवासी पटेल नगर रायसेन, हाल निवासी वार्ड क्रमांक 13 सतलापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक के साथ काम करता था और पूर्व विवाद के चलते रंजिश रखता था। इसी के चलते उसने चाकू से वार कर सुमित कुशवाह की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए नरेश पंडित एवं मृतक की मां को भी घायल कर दिया गया।आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ओबैदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा, थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराटे, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक भरत प्रताप सिंह, थाना प्रभारी भौरासा उप निरीक्षक तेजपाल सिंह, थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक विनोद परमार, थाना सतलापुर उप निरीक्षक फैसल कुरैशी, उप निरीक्षक अर्जुन साना, उप निरीक्षक अरविंद पांडे, उप निरीक्षक अमर सिंह निमा, सहायक उप निरीक्षक

मुकेश चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र रघुवंशी, आरक्षक कृष्णपाल सिंह, सुनील वर्मा, शेर सिंह, नवीन त्रिपाठी, देवपाल मौर्य, कमल मरकोले, उदयवीर, सुरेश परते, नीरज लोधी, जितेंद्र नरवरिया, कुलदीप यादव, मंडीदीप से प्रधान आरक्षक भरतलाल साहू, औबेदुल्लागंज से प्रधान आरक्षक राजेश धाकड़, अभिषेक चौधरी एवं राजेश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।