Let’s travel together.

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कांग्रेस ने संभाली जिम्मेदारी, बाजार क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

0 74

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

नगर में कई दिनों से जारी नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए थे, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली और स्वच्छता अभियान चलाया।

शनिवार बाजार क्षेत्र में आयोजित इस अभियान के तहत गणेश मंदिर से लेकर महावीर टेंट हाउस तक मुख्य सड़कों की साफ-सफाई की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू उठाकर सड़क पर फैले कचरे को हटाया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया।

यह अभियान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं बुधनी प्रभारी दीपेश मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, नगर अध्यक्ष दशरथ मीणा, मंडल अध्यक्ष राकेश मालवीय मनीष मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर है। जब तक हड़ताल समाप्त नहीं होती, तब तक इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811