Let’s travel together.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म का हुआ एलान

91

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी एक और नई फिल्म का एलान हो चुका है। जल्द ही वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा अभिनीत ‘उलझ’ में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने आज बुधवार को यह घोषणा की है कि जान्हवी थ्रिलर फिल्म ‘उलझ’ में अभिनय करेंगी। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

मेकर्स ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म और स्टार कास्ट की जानकारी दी है। फिल्म में राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरू होगी। फिल्म में जान्हवी एक इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर बनेंगी।

फिल्म पर क्या बोलीं जान्हवी

फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा कि जब मुझे ‘उलझ’ की स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच किया गया तो इसने मुझे तुरंत आकर्षित कर लिया। एक एक्ट्रेस के रूप में मैं लगातार ऐसी स्क्रिप्ट्स की तलाश में रहती हूं, जो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर करे और कुछ अलग करने का मौका मिले।

कैसा होगा अभिनेत्री का किरदार

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि जैसा कि फिल्म के नाम से पता चलता है कि मेरे किरदार और कहानी में बहुत सारी परतें, भावनाएं और पैरामीटर हैं, जो चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। सुधांशु द्वारा परिकल्पित इस नई भूमिका में दर्शक मुझे देखकर रोमांचित हैं, जिनके पास इस शैली को समझने के लिए एक नया दृष्टिकोण है। मैं इस तरह के प्रतिभाशाली सह-अभिनेताओं और जंगली पिक्चर्स जैसे डेवलपमेंट स्टूडियो के साथ पहली बार काम करने के लिए उत्सुक हूं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811