Let’s travel together.

छात्रो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना

0 155

राजीव जैन ओबेदुल्लागंज रायसेन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर के ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में संपन्न किया गया l जिसमे विधायक सुरेंद्र पटवा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए|


कार्यक्रम में ओबेदुल्लागंज ब्लॉक के कक्षा 9th से 12th के 1500 से ज्यादा बच्चों ने आज लाइव प्रधानमंत्री जी को परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण पहलुओ पर चर्चा करते हुए सुना और आने वाली परीक्षा के लिए तैयारी करने के सुझावों को आत्मसात किया ।
इस अवसर पर विधायक पटवा ने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा में प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर अपने विचार साँझा किये ।


सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे अंत मे परीक्षा पर चर्चा कला प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक जी द्वारा पुरस्कृत किया गया l
परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण मे भारतीय जनता पार्टी के जिला महा मंत्री रविन्द्र विजय , जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण चौहान, नायब तहसीलदार, नगर के पार्षद गण, ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की डारेक्टर सोनल मेहता एंव प्राचार्या ललिता जेमोर एंव गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे ।


ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्राचार्या श्रीमती ललिता जेमोर ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा की , प्रधान मंत्री मोदी जी की परीक्षा पे चर्चा विद्यार्थियों को आने वाली बोर्ड परीक्षा में सफलता के रंग भरने में सहायक होगी , और सभी बच्चें अपने लक्ष्य को पाने के लिए उत्साह से आगे बढ़ेंगे , और प्रधान मंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811