Let’s travel together.

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

0 84

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीओपी श्रीमती शीला सुराणा एवं थाना प्रभारी सतलापुर विजय त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से एसबीआई बैंक सहित विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैंक मैनेजर एवं सुरक्षा गार्ड से चर्चा कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, पैनिक बटन सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित थाना के मोबाइल नंबर की उपलब्धता एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित संपर्क व्यवस्था की भी जांच की गई।

जांच के दौरान सभी बैंकों में सुरक्षा उपकरण जैसे कैमरे एवं सायरन चालू अवस्था में पाए गए तथा व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।

पुलिस द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण से बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811