Let’s travel together.

चुनावी प्रचार में लगे सहायक सचिव पर मारपीट का मामला दर्ज

0 145

– ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर मारपीट का आरोप

– पंचायत चुनाव में बुआ का प्रचार करने की हुई थी शिकायत

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। खोड़ चौकी पर यह मामला दर्ज किया गया है जिसमें पुलिस द्वारा फरियादी अनूप गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता की शिकायत पर से कपिल पुरोहित व शिवम शर्मा पर चुनावी रंजिश के चलते अपराध क्रमांक 193/2022 धारा 323, 294, 506, 34 ताहि का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर पंचायत चुनाव में भाग लेने और अपनी बुआ के लिए चुनाव प्रचार के आरोप लगे थे। इस मामले में बुआ के चुनाव प्रचार के आरोप की लिखित शिकायत कलेक्टर को शिकायकर्ता महेंद्र गुप्ता द्वारा की गई थी। जिसमें ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर पंचायत चुनाव में भाग लेने की शिकायत कर उन्हें यहां से हटाने की मांग गई थी। बताया जाता है कि शिकायत में कपिल पुरोहित की बुआ श्रीमती किरण देवी शर्मा सरपंच पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं इस चुनाव में प्रचार के आरोप सहायक सचिव पर लगे थे। इस शिकायत के बाद भी सहायक सचिव कपिल पुरोहित लगातार चुनाव प्रचार में लगे रहे। इसी दौरान इस चुनाव विवाद में प्रचार के दौरान 26 जून को 9:30 बजे अपनी दुकान के बाहर बैठे अनूप गुप्ता से उनका विवाद हो गया। अनूप गुप्ता की मारपीट की गई इसमें उन्हें चोटें आईं। अनूप गुप्ता की शिकायत के बाद खोड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811