Let’s travel together.

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

0 63

रायसेन। जिले की औबेदुल्लागंज पुलिस ने फरवरी माह में औबेदुल्लागंज से अपहरण कर ले जा है एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया हे।
पुलिस अधीक्षक रायसेन  आशुतोष गुप्ता द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपहृत बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन  कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण 
07 फरवरी 26 को फरियादी द्वारा थाना औबेदुल्लागंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना औबेदुल्लागंज में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध अनुसंधान/विवेचना –
विवेचना के दौरान गठित टीम द्वारा अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु सतत पतारसी की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए मानवीय सूझबूझ से तलाश जारी रखी गई। प्रयासों के परिणामस्वरूप अपहृता स्वयं थाना औबेदुल्लागंज उपस्थित हुई, जिसे विधिवत दस्तयाब किया गया।
दस्तयाबी उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।

सराहनीय भूमिका –
अपहृता की दस्तयाबी में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक 141 राजेश धाकड़, महिला आरक्षक पिंकी शर्मा एवं थाना औबेदुल्लागंज पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811