Let’s travel together.

बरेली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 73

बरेली रायसेन। जिले की बरेली पुलिस ने सेमरी टिप्पा गांव में पाइप लाइन डालने के विवाद में हुई मारपीट और हत्या के मामले में सात आरोपियों को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार किया हे। इस घटना में छत्रपाल की मृत्यु हो गई थी।

पुलिस के अनुसार  10अप्रैल को फरियादी हेमराज सिंह राजपूत पिता गुलजार सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा, थाना बरेली जिला रायसेन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि खेत में पानी की पाइप लाइन डालने की बात को लेकर आरोपियों ने एकराय होकर फरियादी एवं अन्य पीड़ितों के साथ लोहे की रॉड एवं धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से मारपीट की। घटना में पीड़ितगण को गंभीर चोटें आईं तथा उपचार के दौरान छत्रपाल की मृत्यु हो गई। साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 103(1), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन  आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में, एसडीओपी बरेली  कुंवर सिंह मुकाती द्वारा थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई। 11 अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चैनपुर रोड, शक्तिनगर बरेली से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पानी की पाइपलाइन डालने के विवाद पर डंडा, रॉड एवं धारदार हथियारों से मारपीट करना स्वीकार किया, जिससे छत्रपाल की मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार आरोपी 

भाई साहब राजपूत पिता पुष्कर सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी शक्तिनगर बरेली
भीषम राजपूत उर्फ भीष्म पिता नरोत्तम सिंह राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा
घनश्याम राजपूत पिता हरनाम सिंह राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा
कुलदीप राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी चैनपुर रोड शक्तिनगर बरेली
जयकांत राजपूत पिता घनश्याम सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा
वीरेन्द्र राजपूत पिता घनश्याम सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा
नेपाल सिंह राजपूत पिता नरोत्तम उर्फ निरोत्तम सिंह राजपूत, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा

सराहनीय भूमिका 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता, उप निरीक्षक नेहा अहिरवार, उप निरीक्षक रामप्रसाद गोहे, सउनि संतोष चौहान, सउनि रमेश खंडाग्रे, सउनि कवितान सिंह, प्रआर 428 विनीत अहिरवार, प्रआर 08 नारायण भार्गव, प्रआर 539 श्याम सिंह, प्रआर 194 शिवकुमार ऊईके, प्रआर 251 भोजराज सिंह, प्रआर 182 प्रदीप चौधरी, प्रआर 399 सुरेन्द्र इवने, प्रआर 516 स्वर्ण कुमार साहू, आर 275 मुकेश पटेल, आर 733 मुकेश यादव, आर 658 रोहित फौजदार, आर 775 लोकेश कुमार, आर 728 महेन्द्र राजावत, आर 390 अनिल अहिरवार, आर 693 सुमित सिसोदिया, सउनि सुरेन्द्र सिंह, प्रआर मुन्ना मसराम, आर शुभम चिढार की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811